
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गरीबों को सितंबर तक मुफ्त अनाज देने की अपील की है।
यूपीए चेयरपर्सन और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मोदी सरकार से अपील की है कि गरीबों को सितंबर 2020 तक का अनाज सरकार मुफ्त में मुहैया कराएं। सोनिया गांधी ने अपील करते हुए कहा है कि जो गरीब इस कानून के दायरे में नहीं आते उन्हें भी सरकार की ओर से सितंबर तक का अनाज उपलब्ध हो। बता दें, इस वक्त मोदी सरकार ने जून के महीने तक लोगों को मुफ्त अनाज देने की घोषणा की है।
सोनिया गांधी ने अपनी अपील में कहा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत प्रति व्यक्ति 5 किलो अतिरिक्त मुफ्त अनाज अप्रैल से जून तक देने का फैसला प्रशंसनीय है। लेकिन देशव्यापी लॉक डाउन और इसके लंबे प्रभाव की वजह से वो सरकार को कुछ सुझाव देना चाहती हैं।
सोनिया गांधी ने कहा कि सबसे पहले तो वह लोग जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के लाभार्थी हैं उन्हें 10 किलो प्रति व्यक्ति अनाज देने की समय सीमा को 3 महीने के लिए यानी सितंबर 2020 तक बढ़ा दिया जाना चाहिए। सोनिया गांधी ने आगे कहा कि इस समय गरीब के सामने मौजूद आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार चाहे तो उन्हें मुफ्त अनाज दे सकती है।
राहुल गांधी की कांग्रेस शासित राज्यों को नसीहत- बढ़ाई जाए कोरोना…
Congress President Smt. Sonia Gandhi writes to PM Modi suggesting measures to ensure food security for people affected by the lockdown & impact of COVID-19.
598 people are talking about this
वहीं, अपने दूसरे सुझाव में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कई लोग ऐसे हैं जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के दायरे में नहीं आते, ऐसे लोगों को प्रति व्यक्ति 10 किलो अनाज के हिसाब से अगले 6 महीने तक मुफ्त अनाज दिया जाना चाहिए। सोनिया गांधी ने कहा कि कई ऐसे लोग हैं जिनके सामने खाने की परेशानी तो है लेकिन उनके पास राशन कार्ड नहीं है। ऐसे में उन लोगों को भी राशन मुहैया कराना चाहिए।
इसके साथ ही सोनिया गांधी ने आगे कहा कि प्रवासी मजदूर जो कि अपने राज्यों से दूर हैं, हो सकता है उन्हें भी खाने की समस्या आ रही हो इसके अलावा कई गरीब लोगों के नाम राशन कार्ड से हटा दिए गए हैं।
कोरोना वायरस का भी किया जिक्र
देश में मौजूद कोरोना के खतरे का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी ने कहा की देश में फैले इस संकट के कारण कई लोग खाने-पीने की परेशानी का सामना कर रहे हैं, जो पहले इसे हासिल करने में समर्थ थे। सोनिया गांधी ने कहा कि 2011 के बाद आबादी में लगातार बढ़ोतरी हुई है लेकिन बावजूद इसके राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत राज्यों का कोटा इसमें बढ़ाया नहीं गया।वहीं आगे सोनिया गांधी ने कहा की फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को गरीबों का अनाज देने से रवि फसल को स्टोर करने के लिए पर्याप्त जगह भी मिल सकेगी।


0 Comments