राजधानी में आज मौसम लेगा करवट, होगी हल्की बूंदाबांदी !

Weather Report

पिछले कुछ दिनों से जारी चिलचिलाती धूप से आज राजधानी को राहत मिलने की आशंका है। मौसम विभाग की मानें तो आज राजधानी में हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं दस्तक दे सकती हैं।

पिछले कुछ दिनों से जारी चिलचिलाती गर्मी से अब दिल्ली वालों को शुक्रवार यानी आज कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, कम से कम इस हफ्ते तक तापमान 40 डिग्री तक जाने की संभावना नहीं है। दो दिनों तक हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चलने की आशंका जताई जा रही है।

लॉकडाउन: अगर ATM कार्ड नहीं कर रहा काम तो ऐसे निकाले कैश

बता दें, गुरुवार को राजधानी का तापमान 39.6 डिग्री था, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 21.9 डिग्री था। वहीं आया नगर और पालम में तो लगातार तीसरे दिन भी तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। आया नगर में तापमान 40.3 डिग्री तो पालम का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है। इसके साथ ही शाम के समय हल्की बूंदाबांदी की आंशका है और तेज आंधी चलेगी। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं इसके अगले दिन यानी शनिवार को एक बार फिर तापमान चढ़कर 39 डिग्री के आसपास पहुंचेगा। हालांकि रविवार से इसमें फिर बदलाव नज़र आएगा।

दिल्ली: पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय कोरोना पॉजिटिव, 72 लोग किए गए क्वारनटीन

आपको बता दें, अप्रैल के पहले पखवाड़े में मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। हालांकि इस दौरान सफदरजंग में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई है। जबकि पालम में 3 एमएम बारिश दर्ज हुई है। सामान्य तौर पर अप्रैल में 13 एमएम बारिश होती है। स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में अब बारिश के लिए अनुकूल वातावरण बन रहा है। 17 अप्रैल से एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास पहुंचेगा। जिसके कारण 17 से 19 अप्रैल तक दिल्ली और इससे सटे गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा, पलवल और आसपास के हिस्सों में बादल आते जाते रहेंगे। हालांकि इस दौरान कुछ जगहों पर रुक-रुक के हल्की बूंदाबांदी तो कहीं सामान्य बौछारें भी होंगी। पिछले 5 दिनों से तापमान में हो रही तेजी इसकी वजह से थम जाएगी। इसके बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस 20 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में दस्तक दे सकता है। जिसके कारण भी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती हैं।

Post a Comment

0 Comments