
अगर आप खुद को कोरोना से दूर रखना चाहते हैं और अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाना चाहते हैं तो इन जूसों का सेवन फायदेमंद हैं।
पूरी दुनिया पर कहर बरसा रहे कोरोना के साथ ही मौसम में बदलाव भी आने लगा है। ऐसे में लोग आसानी से फ्लू की चपेट में आ रहे हैं। यह फ्लू कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को अपना शिकार बना रहा है, तो ऐसे में हम बताने जा रहे हैं उन पांच जूसों के बारे में जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएगा।
पालक का जूस – हरी सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो मानव शरीर के लिए फायदेमंद हैं। अक्सर डॉक्टर्स इन सब्जियों के इस्तेमाल की सलाह देते हैं। इससे तैयार किया गया जूस शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है।
ऐसे बनाएं– इसे बनाने के लिए जूसर में 2 कप कटी हुई पालक और 1 कप पानी डालें। इसके बाद करीब 5 से 6 मिनट तक जूसर में इसे पीसे। अब आपका जूस तैयार है।
टमाटर का जूस– टमाटर को इम्यूनिटी बढ़ाने में रामबाण माना गया है इसमें पाए जाने वाला फोलेट शरीर में किसी भी संक्रमण को बढ़ने से रोकता है। इतना ही नहीं यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है।
ऐसे बनाएं– टमाटर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद के करीब 5 मिनट तक जूसर में इसे पीसे। आपका जूस तैयार हो गया है। अब आप नमक डालकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऑरेंज और ग्रेपफ्रूट का जूस– सिस्टम को मजबूत बनाने में ऑरेंज और ग्रेपफ्रूट का जूस कारगर माना जाता है। विटामिन सी से भरपूर इन फलों का जूस त्वचा में निखार आता है।

ऐसे बनाएं– इसे बनाने के लिए ग्रेपफ्रूट और संतरे को जूसर में डालकर करीब 4 मिनट तक पीसे। 4 मिनट बाद गलास में डालकर आप इसका सेवन कर सकते हैं।
वॉटरमेलन जूस– तरबूज में मैग्नीशियम, विटामिन ए, विटामिन सी और जिंक जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के साथ ही मांसपेशियों में दर्द की समस्या को भी दूर करता है।
ऐसे बनाएं– पहले तरबूज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इसे 5 मिनट के लिए मिक्सर में डालकर चलाएं। जब जूस तैयार हो जाए तो, इसमें एक चुटकी नमक डालकर सेवन करें।
गाजर और अदरक का जूस– गाजर और अदरक को मिलाकर बनाया गया जूस इम्यून सिस्टम को काफी मजबूत बनाता है। इन दोनों को मिलाकर बनाए गए जूस में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी के साथ ही आयरन, कैल्शियम जैसे मिनरल भी मिलते हैं।
ऐसे बनाएं– गाजर, अदरक को अच्छे से धोकर टुकड़ों में काट लें। इसके ऊपर थोड़ा पानी डालें और करीब 5 मिनट तक जूसर चलाएं। जूस तैयार होने के बाद स्वाद अनुसार हल्ला नमक डालकर इसका इस्तेमाल करें।

0 Comments