
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल मंगलवार यानी आज देशवासियों को संबोधित करते हुए लॉक डाउन की समय अवधि को 3 मई तक आगे बढ़ा दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल यानी आज मंगलवार को देशवासियों को संबोधित करते हुए लॉक डाउन की समय अवधि को 3 मई तक बढ़ा दिया है। हालांकि पीएम मोदी के संबोधन से पहले ही कई प्रदेशों ने लॉक डाउन की समय अवधि को बढ़ा दिया था।
बता दें, बीते दिन हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत करीब 10 मुख्यमंत्रियों ने लॉक डाउन की समय अवधि को बढ़ाए जाने का सुझाव दिया था।
पीएम मोदी से सोनिया गांधी की अपील, सरकार गरीबों को दें सितंबर तक मुफ्त अनाज
आपको बता दें कि सबसे पहले ओडिशा ने लॉक डाउन को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ाया था। जिसके बाद पंजाब ने 1 मई, महाराष्ट्र ने 30 अप्रैल तो वहीं, तेलंगाना ने 30 अप्रैल तक, इसके साथ ही राजस्थान 30 अप्रैल, कर्नाटक ने 2 हफ्ते, पश्चिम बंगाल में 30 अप्रैल तक, तमिलनाडु 30 अप्रैल तक इस लॉक डाउन को बढ़ाने की बात कही है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मेघालय में भी लॉक डाउन की समय अवधि को 30 अप्रैल तक बढ़ाया जा चुका है।
क्यों बढ़ाया गया है लॉकडाउन
गौरतलब है कि देश में लगातार बढ़ रहे मरीजों के आंकड़ों के कारण लॉक डाउन को बढ़ाया जा रहा है। रोजाना औसतन 796 नए मरीज सामने आ रहे हैं। देश में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 9352 पहुंच गई है जिनमें से 324 लोगों की जान जा चुकी है। राहत भरी खबर यह भी है कि 980 लोग इस वायरस से जंग जीतकर अपने घर वापस लौट चुके हैं।

0 Comments