लॉक डाउन के बीच, कोहली की टीम इंडिया को झटका देने वाले इस गेंदबाज ने लिया संन्यास

Steve O'Keefe

देशभर में कोरोना को लेकर जारी किए गए लॉक डाउन के बीच इस तेजतर्रार गेंदबाज ने संयास ले लिया है।

कोरोना के कहर के बीच ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर Steve O’Keefe स्‍टीव ओ’कीफ ने फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया है। बता दें, स्‍टीव ओ’कीफ ने यह बड़ा कदम नए घरेलू सीजन और न्‍यू साउथ वेल्स की अनुबंधित सूची से हटाए जाने के बाद उठाया है। 35 साल के स्‍टीव ने ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से नौ टेस्‍ट मैचों में अपना जादू दिखाते हुए 35 विकेट झटके हैं। इसमें 2017 में भारत के खिलाफ पुणे टेस्‍ट में 12 विकेट भी सम्मिलित है। यहां आपको बता दें, स्‍टीफन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है उनका फर्स्‍ट क्‍लास करियर पूरा हो चुका है।
स्‍टीव ने पिछले सीजन में शेफील्‍ड शील्‍ड में 16 विकेट लिए थे और उनकी शानदार गेंदबाजी के बलबूते ही न्‍यू साउथ वेल्‍स को खिताब मिला था। स्‍टीफन ने कहा, “अनुबंध न मिलने पर वह निराश थे, मगर वह न्‍यू साउथ वेल्‍स के फैसले को स्‍वीकार करते हैं”।
स्‍टीव की ओर से जहां नेशनल टीम ने नौ टेस्‍ट मैच खेले हैं, वहीं सात टी20 मैच में भी अपना दम दिखया है। स्‍टीव ने 88 फर्स्‍ट क्‍लास मैच खेले हैं जबकि उन्‍होंने कुल 6 विकेट इंटरनेशनल टी20 में लिए वहीं फर्स्‍ट क्‍लास में 301 विकेट झटके। स्‍टीव को ज्यादातर पुणे टेस्‍ट के लिए याद किया जाता है क्योंकि क्योंकि के कारण कोहली की भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।
झटके थे 12 विकेट
भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच फरवरी 2017 में खेली गई टेस्‍ट सीरीज के पहले ही मैच में टीम इंडिया को 333 रनों से करारी हार का मुंह देखना पड़ा था। स्टीव ने करीब 12 विकेट झटके थे और मैन ऑफ द मैच अपने नाम किया था। टीम इंडिया पर पुणे टेस्ट मैच में स्‍टीव कहर बनकर टूटे थे। उन्होंने पहली पारी में 35 रन पर 6 विकेट झटके। दूसरी पारी में भी 35 रन पर छह विकेट लिए थे। बता दें, विराट कोहली, केएल राहुल, अजिंक्‍य रहाणे जैसे बल्‍लेबाज भी स्टीव की बोलिंग का सामना नहीं कर पाए थे।
गौरतलब है कि, टीम ने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखरी देश बांग्लादेश के खिलाफ साल 2017 और आखरी टी20 साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2011 में खेला था।

Post a Comment

0 Comments