
दुनिया पर मौत की बारिश बरसा रहे कोरोना वायरस के कारण पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपनी जान गवा दी है।
दुनिया पर कहर बनकर बरस रहा कोरोना लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहा है। इस वायरस के चलते पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जफर सरफराज की मौत हो गई है।
बता दें, जफर सरफराज कोरोना वायरस से संक्रमित थे। जिओ टीवी ने अस्पताल के सूत्रों के हवाले से बताया की सोमवार देर रात लेडी रीडिंग अस्पताल में कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे सरफराज ने दम तोड़ दिया।
आपको बता दें 50 वर्षीय पाकिस्तान के पहले पेशेवर क्रिकेट खिलाड़ी जफर सरफराज जिनकी कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है पिछले मंगलवार उनका इस वायरस का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। पिछले 3 दिन से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
साल 1988 से 1994 के बीच सरफराज ने प्रथम श्रेणी और 1990 से 1992 के बीच लिस्ट-ए क्रिकेट खेला था। उन्होंने पेशावर के लिए 15 प्रथम श्रेणी मैचों में 616 रन कमाए थे। साल 2000 के बीच जफर ने पेशावर की सीनियर और अंडर-19 टीम के कोच पद को भी संभाला था। यहां आपको ये भी बता दें कि पिछले महीने पाकिस्तान के पूर्व शतरंज खिलाड़ी आजम खान का 95 साल की उम्र में कोरोना के कारण ही मौत हुई थी।
गौरतलब है कि दुनिया के 200 से भी अधिक देशों में मौत बरसा रहे कोरोना के चलते सवा दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। भारत में इस वायरस से मौत का आंकड़ा 300 से पार हो चुका है। वहीं, पाकिस्तान में तो कोरोना के चलते 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कोरोना वायरस के 5000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों में अकेले खैबर पख्तूनख्वा के 744 हैं।

0 Comments