लॉकडाउन: मजदूरों को शराब बाटते हुए बनाया TikTok, पंहुचा जेल


Arrested

एक शख्स को मजदूरों को शराब बाटते हुए TikTok बनाना पड़ा मंहगा। पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पूरे देश में कोरोनावायरस को लेकर लॉक डाउन जारी है। ऐसे में हर कोई फ्री है और लगातार सोशल मीडिया पर अपने फोटोस और वीडियोस शेयर कर रहा है। इस बीच टिकटॉक वीडियो की तो मानो बाढ़ ही आ गई है। लोग टिक टॉक पर फेमस होने के लिए अलग-अलग तरह के वीडियोस बनाकर शेयर कर रहें हैं।

बिहार: कोरोना और जमात पर BJP नेता ने डाली ऐसी पोस्ट, हुए गिरफ्तार

इस बीच हैदराबाद के एक शख्स ने दूसरों को शराब बाटते हुए अपना एक टिक टॉक वीडियो बनाया जिसे उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस शख्स ने सोचा कि ऐसा करके वह सुर्खियों में आ जाएगा और सेलिब्रिटी बन जाएगा। लेकिन हुआ इससे कुछ उल्टा। दरअसल उस शख्स को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है।
बता दें, हैदराबाद के 29 साल के एक शख्स ने लॉक डाउन के बीच कुछ मजदूरों को शराब बाटते हुए उनका एक टिक टॉक वीडियो बना लिया था और उसे अपने सोशल मीडिया पर अपलोड किया। यह वीडियो पंजाबी भाषा में था।
इस वीडियो के चर्चा में आने के बाद आबकारी विभाग ने कार्यवाही करते हुए उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। शख्स पर लॉक डाउन के दौरान दिहाड़ी मजदूरों को शराब बांटने का आरोप लगाया गया है। जो कानून के मुताबिक सजा की श्रेणी में आता है।
वहीं इस मामले पर आरोपी का कहना है कि इन मजदूरों को शराब पीने की लत थी। बीते दिनों ताड़ी की दुकान पर एक महिला को ताड़ी नहीं मिली तो वह बेहोश हो गई थी। इसी कारण उसने मजदूरों के बीच शराब बांटने का फैसला किया था।

Post a Comment

0 Comments