
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा है अगर भारत दवाई की सप्लाई को मंजूरी नहीं देता, तो देते करारा जवाब।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देते हुए कहा है, “अगर भारत दवाई की सप्लाई को मंजूरी नहीं देता तो हम उसे करारा जवाब देते”।
बता दें, अभी कुछ दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात कर कोरोना के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ने की बात कही थी। इस दौरान ट्रंप ने एक दवाई की सप्लाई फिर से शुरू करने की अपील भी की थी लेकिन अब अपनी अपील के 2 दिन बाद एक बार फिर इसी मुद्दे उठाते हुए ट्रंप ने कहा है, “अगर भारत मदद नहीं करता, तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा”।
व्हाइट हाउस में मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “रविवार की सुबह मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी, मैंने उनसे कहा था कि अगर आप हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की सप्लाई को शुरू करते हैं, तो काफी अच्छा होगा. लेकिन अगर वो ऐसा नहीं करते तो कुछ नहीं होता, तो उसका करारा जवाब दिया जाता. आखिर कड़ा जवाब क्यों नहीं दिया जाएगा?”
बता दें, ट्रंप को भारत की ओर से दवाइयों को लेकर आश्वासन दिया गया था। डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत के बाद सरकार ने 12 एक्टिव फार्माटिकल इनग्रीडियंट्स के निर्यात पर लगी रोक को भी हटा दिया था जिसकी जानकारी भी दी गई थी।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है की रविवार को पीएम मोदी से बातचीत के दौरान वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ मिलने पर ट्रंप ने आभार जताया था। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बयान देते हुए कहा था की अगर भारत की ओर से दवाई का निर्यात शुरू हो जाता है तो यह काफी फायदेमंद होगा हम उनका आभार जताते हैं लेकिन अपने बयान के दो दिन बाद ही ट्रंप ने पलटते हुएजो नया बयान दिया है वह काफी हैरान करने वाला है।
क्या है हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन?
एक शोध में यह सामने आया है कि कोरोना वायरस से लड़ने में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवाई काफी कारगर है। इन दवाइयों को दुनिया में ज्यादातर भारत में ही बनाया जाता है लेकिन भारत में कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए सरकार ने इसके निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था।

0 Comments