
पहले विराट कोहली के बाल काटती नजर आई थी अनुष्का और अब शेयर की गोलगप्पे और बर्फी की तस्वीरें।
देश में लॉक डाउन जारी है ऐसे में हर कोई अपने घरों में है। इस मुश्किल समय में भी लोगों ने अपने आप को खुश करने के कई तरीके निकाल लिए हैं, कोई इन दिनों में महाभारत देखकर खुश हो रहा है, तो कोई पेंटिंग करके लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का तो अंदाज सबसे जुदा है। वह इस लॉक डाउन के बीच अलग-अलग पकवानों का लुफ्त उठा रही हैं।
कोहली के बाद अब रोनाल्डो ने अपनी गर्लफ्रेंड से कटवाए बाल, देखें वीडियो
बता दें, अनुष्का शर्मा लॉक डाउन के दौरान सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं और लगातार अपने पति और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ इंटरेस्टिंग पोस्ट शेयर कर रही हैं। इस बार उन्होंने अपनी स्टोरी पर गोलगप्पे और बेसन की बर्फी शेयर की है जिसके लिए उन्होंने अपनी मां को क्रेडिट भी दिया है।


याद हो कि इससे पहले अपने पिता के बर्थडे पर अनुष्का शर्मा ने चॉकलेट केक बनाया था। उन्होंने इस केक की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी। ऐसे में जब देश में लॉक डाउन लगा है। अनुष्का विराट के साथ सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और कुछ समय पहले उन्होंने वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह विराट कोहली के बाल काटते नज़र आ रही थी। यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आया था और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो, उन्हें पिछली बार फ़िल्म जीरो में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने शाहरूख खान के साथ काम किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी जिसके बाद से अब तक अनुष्का ने किसी नई फिल्म का ऐलान नहीं किया है।

0 Comments