लॉकडाउन: दो नए फीचर्स से लैस होगा WhatsApp, होंगे फायदेमंद

whatsapp new features

मैसेजिंग ऐप WhatsApp में दो नए फीचर्स जल्द आने वाले हैं। जो लॉकडाउन में फायदेमंद होंगे।

देश में जारी लॉक डाउन के बीच हर कोई वीडियो कॉलिंग का इस्तेमाल कर अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ वीडियो कॉलिंग पर बातें कर रहा है। ऐसे में Video Conferencing Platform वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफार्म पर Zoom तेजी से इस्तेमाल हो रहा है साथ ही लोकप्रियता भी हासिल कर रहा है। जिसे देखते हुए अब दूसरी कंपनियां भी वीडियो कॉलिंग सॉफ्टवेयर में बदलाव कर इसके दायरे को बढ़ाने में जुट गई है।
सोशल मैसेजिंग ऐप WhatsApp भी इसी क्रम में वीडियो कॉल में ज्यादा लोगों को ऐड करने पर काम कर रहा है। यहां आपको बता दें कि फिलहाल WhatsApp पर एक साथ चार लोगों को ही ग्रुप वीडियो कॉलिंग की सुविधा है। Android के लिए जारी किए गए WhatsApp beta से ये हिंट मिल रहा है कि कंपनी ग्रुप वीडियो कॉल्स की लिमिट को बढ़ा सकती है। क्योंकि दूसरे वीडियो कॉलिंग प्लैटफॉर्म जैसे गूगल डुओ और जूम एक साथ दर्जनों लोगों को वीडियो चैट की सुविधा देता है। वहीं देश में जारी कोरोना वायरस के कारण और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए अब ये जरूरत के रूप में उभर रहा है।

जाने लॉकडाउन के दौरान WhatsApp में क्या-क्या आए बदलाव

WABetainfo जो कि WhatsApp के फीचर्स का ट्रैक रखने वाली वेबसाइट है। इसकी एक रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड के लिए जारी किए गए WhatsApp v2.20.128 बीटा में एक्स्टेंडेड ग्रुप लिमिट दिया गया है। हालांकि पब्लिक के लिए अभी इसे कंपनी ने एनेबल नहीं किया है।
फिलहाल अभी तक यह तो साफ नहीं हो पाया है कि व्हाट्सएप में ग्रुप कॉल की लिमिट बढ़ाकर कितनी की जाएगी लेकिन माना जा रहा है कंपनी ये ऐलान जल्द ही कर सकती है, क्योंकि हाल ही में वॉट्सऐप ने ग्रुप कॉलिंग में कुछ परिवर्तन किए थे।
आपको बता दें, ग्रुप कॉलिंग इंटरफेस में WhatsApp ने कुछ बदलाव किए हैं। ग्रुप वीडियो कॉलिंग के लिए एक डेडिकेटेड बटन की सुविधा दी गई है जिससे डायरेक्ट सभी ग्रुप मेंबर्स को कॉल किया जा सकता है। इसके लिए सभी के पास अपडेटेड वॉट्सऐप वर्जन की सुविधा है।
वहीं, दूसरा फीचर जो कॉलिंग को लेकर है उसकी बात करें तो Android v2.20.129 वर्जन में एक नया कॉल हेडर आया है। इस कॉल हेडर में ही ये मेंशन होगा कि कॉल एंड टुए एंड एन्क्रिप्टेड है।
क्या है एंड टु एंड एन्क्रिप्शन
इसका मतलब ये है कि दो लोगों के बीच हुई बातचीत का डिकोड न तो व्हाट्सएप रिकॉर्ड कर पाएगा और ना ही कोई एजेंसी।

Post a Comment

0 Comments