WHO ने भारत में फैलाई थी ये गलत खबर, अब मांगी माफी !

world health organisation

WHO ने अपनी गलती मानते हुए कहा है कि भारत में नहीं हो रहा कोरोनावायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन…

WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने भारत में कोरोनावायरस के फैलाव की स्थिति को ‘कम्युनिटी ट्रांसमिशन’ बताने को लेकर अपनी ‘सिचुएशन रिपोर्ट’ में सफाई दी है।
एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए WHO ने माना है की रिपोर्ट में गलती हुई थी। जिसे अब ठीक कर दिया गया है। WHO ने इस बात को कहा है कि भारत में ‘क्लस्टर ऑफ केसेज़’ (ढेरों मामले) है, लेकिन ‘कम्युनिटी ट्रांसमिशन’ अभी भारत में नहीं हो रहा है।
आपको बता दें की दुनिया भर में कोरोना वायरस से 16 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 95,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
कम्युनिटी ट्रांसमिशन से केंद्र सरकार ने किया इंकार
कोरोना वायरस के भारत में तीसरे स्टेज, यानी कम्युनिटी ट्रांसमिशन के स्तर पर पहुंचने की बात पर केंद्र सरकार ने सख्ती से इंकार किया है। सरकार का कहना है कि कम्युनिटी ट्रांसमिशन उस स्थिति को कहा जाता है, जब इस वायरस के मामले लगातार बढ़ते जाएं और संक्रमण के स्रोत को तलाशना मुश्किल हो जाए। भारत में लिहाजा शुक्रवार सुबह तक इस वायरस से संक्रमित लोगों के आंकड़े 6,412 हैं जिनमें से 199 की जान जा चुकी है।

Post a Comment

0 Comments