
लॉकडाउन के बाद की रेलवे की प्लानिंग पूरी हो गई है। 15 अप्रैल से पटरी पर दौड़ेंगी राजधानी-शताब्दी समेत 45 ट्रेनें
देश में कोरोना वायरस को लेकर लागू किए गए लॉक डाउन के बाद रेलवे ने अपनी तमाम मेल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के पहियों पर रोक लगा दी थी। इन ट्रेनों को 14 अप्रैल यानी लॉक डाउन के खत्म होने के बाद 15 अप्रैल से चलाया जा सकता है। जिसके लिए 65 ट्रेनों के परिचालन की तैयारी की जा रही है इनमें हावड़ा, शताब्दी एक्सप्रेस भी सम्मिलित है।
कौन-कौन सी ट्रेनों का होगा परिचालन
लॉक डाउन के बाद जिन ट्रेनों के परिचलन की तैयारी की जा रही है उनमें हावड़ा नई दिल्ली राजधानी, हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस, हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, सियालदह-नई दिल्ली राजधानी, हावड़ा-मुंबई मेल, हावड़ा-कालका मेल, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, सियालदह-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस और भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस शामिल हैं। बता दें, केंद्र सरकार की ओर से 14 अप्रैल को लॉक डाउन हटाने पर ही रेलवे की ये सभी 45 से 65 ट्रेनें चलाई जाएंगी।
कब तक चलाई जाएंगी ट्रेनें
बता दें, लॉक डाउन के बाद चलाई जा रही इन सभी 45 से 65 ट्रेनों को 21 अप्रैल तक एक हफ्ते के लिए चलाने की तैयारी की जा रही है।



0 Comments