
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 15 अप्रैल से कंस्ट्रक्शन का काम शुरू करने के बात कही है।
देश में फैले कोरोना के बीच ठप पड़ चुकी यूपी की अर्थव्यवस्था को फिर से गति देने के लिए यूपी की योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। योगी सरकार ने लोगों को एक और रियायत दे दी है जिसके अनुसार अब 15 अप्रैल से कंस्ट्रक्शन का काम शुरू हो जाएगा।
मंत्रियों की कमेटी और अधिकारियों के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बैठक की। इस दौरान यह तय किया गया कि कंस्ट्रक्शन साइट का काम शुरू किया जाएगा फिलहाल इन साइटों पर करीब 40 फीसदी मजदूर मौजूद हैं।
उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा की उत्तर प्रदेश में 15 अप्रैल से कंस्ट्रक्शन का काम शुरू होगा। इस दौरान लॉक डाउन के नियमों का पालन भी किया जाएगा। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने लॉक डाउन की समय अवधि को बढ़ाने का फैसला केंद्र पर ही छोड़ दिया है लेकिन अपनी तरफ से 15 अप्रैल से कुछ रियायतों का ऐलान योगी सरकार ने किया है।
देशव्यापी लॉक डाउन खत्म होने के बाद कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने का तरीका कैसा होगा। इस पर योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सिपहसालारों के साथ मंथन किया गया इसके बाद कई रियायतों का भी ऐलान किया गया। बता दें, यूपी में लॉक डाउन खत्म होने के बाद यानी 15 अप्रैल से ऑनलाइन रेस्टोरेंट की सुविधाएं शुरू हो जाएंगी। रेस्टोरेंट होम डिलीवरी की सेवा शुरू करेंगे करेंगे।
DM के बाद नोएडा के CMO अनुराग भार्गव पर फूटा सीएम योगी का गुस्सा, तबादला
इसके अलावा 15 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्री का काम शुरू हो जाएगा। साथ ही कृषि संबंधी कामकाज, निर्माण, शिक्षा से जुड़े फैसले के लिए भी अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया।
आपको बता दें, सोमवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना के 40 नए के सामने आए हैं। अकेले आगरा में 36 के सामने आए हैं जबकि चार लखनऊ के हैं। वहीं, आगरा में इस वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 140 हो गया है। वहीं, पूरे प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 500 के पार हो गई है इनमें से 5 लोगों की मौत भी हुई है।

0 Comments