कोरोना: दिल्ली सरकार को फिर दी गौतम गंभीर ने 50 लाख की मदद

Gautam Gambhir

कोरोना का सामना कर रहे देश को सहायता देने के लिए गौतम गंभीर ने दिल्ली सरकार को दिए 50 लाख रुपये

कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली सरकार को फिर से 50 लाख रुपये की मदद की है। गंभीर ने एक पत्र में लिखा, “दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के द्वारा यह कहा गया है कि दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में मेडिकल से संबंधित चीजें खरीदनें के लिए फंड की जरूरत है.”
गौतम गंभीर ने कहा, “मैं दो सप्ताह पहले ही 50 लाख रुपये की मदद कर चुका हूं और अपने सांसद निधि फंड से और 50 लाख रुपये की मदद करना चाहूंगा. मुझे उम्मीद है कि इस राशि का इस्तेमाल कोरोना की लड़ाई में मेडिकल सामान खरीदने के लिए की जाएगी. संकट की इस घड़ी में दिल्ली के नागरिकों की मदद करना हमारा सबसे बड़ा फर्ज है.”
CM @ArvindKejriwal & his Dy say funds are needed. Though their massive egos didn't allow them to take 50 L from my LAD fund earlier, I pledge 50 L more so that innocents don't suffer!

1 CR would at least solve urgent need for masks & PPE kits for days Hope they prioritize Delhi
View image on Twitter
3,685 people are talking about this

आपको बता दें, इससे पहले सांसद गौतम गंभीर अपनी दो साल की सैलरी पीएम रिलीफ़ फंड में दान कर चुके हैं साथ ही गंभीर ने अपने फंड से 1 करोड रुपए की राशि मदद के लिए भी दी है। इतना ही नहीं गौतम गंभीर फाउंडेशन भी गरीब मजबूर लोगों को खाना बांट रहा है।

Post a Comment

0 Comments