लॉकडाउन के दौरान बाहर बाइक लेकर निकला शख्स तो पुलिस ने दी ऐसी अनोखी सजा, देखें वीडियो

Police Viral Video

देश में जारी लॉक डाउन के बीच जब एक शख्स घर से बाहर बाइक लेकर निकला तो पुलिस वाले ने उसे अनोखी सजा दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देश में जारी लॉक डाउन के कारण लोगों को घर पर रहने के लिए कहा गया है। केवल बहुत जरूरी काम के लिए ही लोग घर से बाहर निकल सकते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लॉक डाउन बावजूद बेवजह घर से बाहर निकल कर घूम रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया यूपी में सामने आया है जहां पर एक बाइक वाले को पुलिस ने घर से बाहर निकलते हुए पकड़ लिया वहीं जब पुलिस ने बाहर जाने की वजह सुनी तो पुलिस ने उसे फटकार लगाई। पुलिस की फटकार पड़ने के बाद शख्स गिड़गिड़ाने लगा। इसके बाद उस शख्स को पुलिस अफसर ने ऐसी सजा दी कि अब सोशल मीडिया पर उस पुलिस अफसर की हर जगह वाहवाही हो रही है।
बता दें इस वीडियो को ट्विटर यूजर @AnupamkPandey ने शेयर किया। वीडियो को शेयर करते हुए शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा, “यूपी पुलिस का अनोखा अंदाज- आप क्या कहेंगे प्रधानमंत्री जी इस अभिनव पहल पर।” बता दें, खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 73 हजार से अधिक व्यूज और 7 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
आपको बता दें कि यह मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी का बताया जा रहा है। जहां नाके पर जब पुलिस अफसर ने बाइक सवार को घर से बाहर निकलते देखा तो उस अफसर ने शख्स को सजा के तौर पर Aarogya Setu ऐप (आरोग्य सेतु ऐप) डाउनलोड करवाया। इतना ही नहीं अफसर ने उस शख्स से कहा कि तुम्हें 3 दूसरे लोगों को भी यह ऐप डाउनलोड करवाना होगा जिसके बाद तुम यहां से जा सकोगे।
गौरतलब है कि देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने सभी लोगों से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने को कहा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने भाषण में इस ऐप के बारे में जानकारी दी थी।

Post a Comment

0 Comments