कोरोना के खिलाफ जंग में भारत को मिला Switzerland का साथ, किया ऐसे सलाम



भारत के खिलाफ अपनी एकजुटता दर्शाने के लिए Switzerland ने ऐसा कारनामा किया है जिसे देख हर कोई हैरत में पड़ गया है।

इस समय पूरी दुनिया में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। हर कोई इस महामारी को रोकने के उपाय खोजने में लगा है। भारत भी इस वायरस की चपेट में है और इसके खिलाफ पूरा देश एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहा है। इस बीच स्विजरलैंड ने इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता दिखाते हुए ऐसा कारनामा किया है देख आप हैरान रह जाएंगे।
बता दें, भारत के साथ अपना सहयोग जताने के लिए स्विट्जरलैंड ने अपने स्विस आलप्स के मैटरहॉर्न पर्वत को रोशनी की मदद से भारत के नक्शे से ढक दिया है। मैटरहॉर्न पर्वत पर रोशनी से भारत को दर्शाकर अपना सहयोग प्रकट किया है।
भारत जिस तरह से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है उसकी विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO (डब्ल्यूएचओ) भी तारीफ कर रहा है। भारत ने इस जंग में अफ्रीका, एशिया और यूरोप के साथ ही अमेरिका तक की सहायता की है।

20 अप्रैल से देना होगा टोल टैक्स, खत्म हुई लॉकडाउन के बीच मिली मोहलत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड की इस पहल की सराहना करते हुए तिरंगे से ढके इस पर्वत की तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल से रीट्वीट किया है। पीएम मोदी ने इस महामारी के खिलाफ लड़ाई को लेकर कहा कि पूरी दुनिया ऐसे महामारी के खिलाफ एक होकर लड़ रही है। निश्चित तौर पर मानवता कि इस महामारी पर जीत होगी।
Switzerland
आपको बता दें की जिस पर्वत पर लाइट से तिरंगे से रंगा भारत दिखाया गया है उसकी ऊंचाई करीब 14960 फुट है। जिसे Switzerland के लाइट आर्टिस्ट गैरी हॉपस्टेटर ने अंजाम दिया है। इसकी जानकारी भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी गुरलीन कौर ने ट्वीट कर दी थी।
उन्होंने लिखा था कि कोरोना वायरस से लड़ने में स्विट्जरलैंड ने दिखाया कि वो भारत के साथ खड़ा है। इसके लिए Switzerland सरकार का अधिकारी ने भी शुक्रिया अदा किया है।

Post a Comment

0 Comments