
सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें यह कहा जा रहा है कि सरकार प्रति व्यक्ति 1000 रुपए दे रही है, जिसे पाने के लिए यह फॉर्म भरना होगा। जानें इस खबर का सच।
दुनिया पर अपना पैर पसार चुके कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन लगाया गया है जिसके कारण फैक्ट्री, दुकान, मॉल, शॉपिंग सेंटर्स, स्कूल, कॉलेज सब कुछ बंद है। ऐसे में सरकार लोगों की मदद के लिए उन्हें कई तरह की योजनाओं द्वारा फायदा पहुंचा रही है। लेकिन इस बीच लोगों से ठगी करने वाले शातिर लुटेरे सोशल मीडिया पर अफवाह फैला कर अपना फायदा निकाल रहे हैं। ऐसा ही कुछ अफवाह फैल रही है व्हाट्सएप ग्रुप में, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि “कोरोना सहायता योजना WCHO की तरफ से सभी को 1000-1000 रुपये मुफ्त मदद दी जा रही है, फॉर्म भरें और 1000 रुपये प्राप्त करें”।
सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी मैसेज
बता दें की खासकर व्हाट्सएप पर यह खबर है तेजी से फैल रही है। कहा जा रहा है सरकार सभी को 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दे रही है। यह रकम कोरोना सहायता के रूप में दी जा रही है। हालांकि सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है केंद्र सरकार द्वारा कोई ऐसी योजना चलाई ही नहीं जा रही जिसमें लोगों को 1000- 1000 रुपए दिए जा रहे हो। इसका मतलब होता है यह खबर और दावा दोनों ही फर्जी है बकायदा पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट ने इस मैसेज को फर्जी करार दिया है।
दावा: कोरोना सहायता योजना WCHO की तरफ से 1000 ₹ सहायता राशि सभी को दिया जा रहा हैें। फॉर्म भरें और 1000 ₹ प्राप्त करें। #PIBFactCheck: केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई भी योजना नहीं चलाई जा रही। मैसेज में किया गया दावा व दिया गया लिंक फ़र्ज़ी है।
कृपया जालसाज़ों से सावधान रहे।
342 people are talking about this
आपको बता दें इससे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं मैसेज को लेकर दावा किया जा रहा था कि सरकार ने एक योजना WCHO (डब्ल्यूसीएचओ) का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत लोगों को 1,000 रुपये प्रति व्यक्ति (यानी एक व्यक्ति) दिए जा रहे हैं। इस वायरल संदेश में क्लिक करने के लिए एक लिंक दिया जाता है और जानकारी दी जाती है। हालांकि पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट द्वारा इस मैसेज को फर्जी करार देने के बाद ये साफ हो जाता है कि ये दावा और दिया गया लिंक दोनों झूठे हैं।


0 Comments