
कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए Jamia जामिया ने दूसरी बार ऑनलाइन दाखिले के फॉर्म की तारीख को आगे बढ़ा दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉक डाउन की समय अवधि को 3 मई तक बढ़ाने के फैसले के बाद अब Jamia Millia Islamia जामिया मिलिया इस्लामिया ने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए दाखिले के फॉर्म ऑनलाइन भरने की तारीख को आगे बढ़ा दिया है।
सरकार ने बताया कब खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, यहां पढ़ें
Jamia Millia Islamia जामिया मिलिया इस्लामिया के नोटिफिकेशन के मुताबिक, एडमिशन के फॉर्म भरने की आखिरी तारीख़ 4 मई तक बढ़ा दी गई है। बता दें, यह दूसरी बार है जब कोरोना वायरस के कारण इस तारीख को आगे बढ़ाया गया है। इससे पहले एडमिशन के फॉर्म भरने की तारीख़ को 15 अप्रैल तक बढ़ाया गया था।
वहीं लॉकडाउन के दौरान छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए हाल ही में जामिया ने कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण ऑनलाइन हेल्पलाइन सर्विस शुरू करने का ऐलान किया था।
इन कोर्सेज में मिलेगा एडमिशन
जामिया में एडवांस डिप्लोमा, डिप्लोमा, यूजी, पीजी, पीजी डिप्लोमा, एमफिल / पीएचडी कोर्सेज में एडमिशन मिलेंगे।
ऐसे करें आवेदन
जामिया में दाखिले के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट jmi.ac.in और jmicoe.in पर जाकर दाखिले कि प्रक्रिया भरनी होगी।

0 Comments