3 मई तक भारत में जारी रहेगा लॉक डाउन- पीएम मोदी

Modi

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए लॉक डाउन को 3 मई तक बढ़ाने की बात कही है।

देश में लॉक डाउन बढ़ेगा या नहीं?..इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 10:00 बजे राष्ट्र को संबोधित करते हुए कोरोना के बारे में कहा कि सब लोगों की तपस्या की वजह से ही भारत कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ने में सफलता हासिल कर रहा है।
सोशल डिस्टेंसिंग और लॉक डाउन को बताया अहम
सोशल डिस्टेंसिंग और लॉक डाउन को अहम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की सोशल सेंसिंग और लॉक डाउन की सहायता से इस वायरस को रोकने में कई हद तक हम लोग सफल हुए हैं। हालांकि इस देशव्यापी लॉक डाउन के कारण अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हुआ है लेकिन सभी देशवासियों की जान से बढ़कर देश की अर्थव्यवस्था नहीं है इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खतरे को लेकर जारी किए गए देशव्यापी लॉक डाउन की समय अवधि को 3 मई तक आगे बढ़ाने की भी बात कही।
देश की जनता को सराहा

कोरोना वायरस से जंग के बीच PM मोदी ने बताए इम्यूनिटी बढ़ाने के तरीके

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता की भी तारीफ की जनता की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस लॉक डाउन के दौरान भी जनता ने अपने सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से घरों में मनाया जो काफी सराहनीय है।
गौरतलब है कि अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।

Post a Comment

0 Comments