
ओडिशा और पंजाब के बाद महाराष्ट्र में भी 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया लॉक डाउन। बना ऐसा करने वाला तीसरा राज्य।
11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सभी मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई जिसमें लॉक डाउन को आगे बढ़ाना है या नहीं इस पर चर्चा की गई। इस बीच पीएम मोदी के बैठक के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में जारी लॉक डाउन को आगे बढ़ाते हुए 30 अप्रैल तक जारी कर दिया है।
आपको बता दें महाराष्ट्र ऐसा आदेश जारी करने वाला तीसरा राज्य बन गया है। इससे पहले पंजाब और ओडिशा ने राज्य में लॉक डाउन की समय अवधि को बढ़ाया था। वहीं इसे लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है अगला निर्णय 30 अप्रैल के बाद ही लिया जाएगा।
गौरतलब है कि एक दिन पहले पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए लॉक डाउन को 1 मई तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। शुक्रवार को इसकी घोषणा राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा की गई।
ध्यान हो कि पीएम मोदी द्वारा जारी किया गया लॉक डाउन 14 अप्रैल तक है और इसके खत्म होने में अभी 3 दिन बाकी है। इन दिनों पूरा देश लॉकडाउन के कारण घरों में कैद है लेकिन बावजूद इसके कोरोना अपना कहर लगातार बरसा रहा है।

0 Comments