हरियाणा: कोरोना के मरीजों का इलाज करने वाले मेडिकल स्टाफ को दोगुनी सैलरी का तोहफा

Manohar Lal Khattar

Haryana Government हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले मेडिकल स्टाफ को दोगुनी सैलरी का तोहफा दिया है।

देश में जारी कोरोना के कहर के बीच जब राज्य सरकारें वेतन में कटौती का विचार कर रही हैं तो वहीं, हरियाणा की खट्टर सरकार ने फ्रंटलाइन मेडिकल हेल्थ वर्कर के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए उन मेडिकल स्टाफ का वेतन दोगुना कर दिया है जहां के अस्पतालों में कोरोना वायरस के मरीज हैं। इनमें पैरामेडिकल स्टाफ, डॉक्टर्स, नर्स और हेल्पर शामिल हैं।
बता दें, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में जिस तरह से हेल्थ केयर स्टाफ कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहें हैं उसे लेकर भारतीय उन्हें सेल्यूट कर रहे हैं।
गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मेडिकल बिरादरी को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने मेडिकल स्टाफ को सम्मान देते हुए उनका वेतन बढ़ाकर दुगना करने का ऐलान किया है।
आपको बता दें, मेडिकल स्टाफ को वेतन बढ़ोतरी का तोहफा देने के साथ ही हरियाणा सरकार ने Covid-19 रिलीफ फंड भी बनाया है। जिसका इस्तेमाल उन पुलिसवालों के परिवार वालों को राहत देने के लिए किया जाएगा। जो ड्यूटी के दौरान इस वायरस के शिकार हो जाते हैं। वहीं अगर किसी पुलिसकर्मी की मौत हो जाती है तो, Covid-19 रिलीफ फंड से उसके परिवार को 30 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments