पाकिस्तान को भारत की पटखनी, भारतीय कार्रवाई में पाक के 6 सैनिक ढेर



भारत पर कार्रवाई पाकिस्तान को महंगी पड़ी है। बता दें भारतीय सेना ने कार्यवाही में पाकिस्तान के 6 सैनिकों को ढेर कर गिराया है।

पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस की चपेट में है। हर देश इस वायरस से अपने लोगों को बचाने की जुगत में लगा हुआ है लेकिन बावजूद इसके पाक की नापाक हरकत रुकने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार सुबह 11:00 बजे पाकिस्तान की ओर से की गई नापाक हरकत का भारतीय सैनिकों द्वारा मुंह तोड़ जवाब दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, केरन सेक्टर में हुई जवाबी कार्रवाई में करीब 6 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने और 10 के घायल होने की खबर है। कहा जा रहा है इस जवाबी हमले में पाकिस्तान की तोप को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा पाकिस्तान का हथियार डिपो और पोस्ट भी इस हमले में पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं।
सेना के सूत्रों के मुताबिक इस हमले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के लांच पैड भी तबाह हुए हैं। कहा जा रहा है इन जगहों पर आतंकियों के दो ग्रुप थे जिनमें 10-10 आतंकी शामिल थे। माना यह जा रहा है कि इस ग्रुप में शामिल आतंकी भी मारे गए हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान की तरफ से दोपहर 11:00 बजे फायरिंग की गई जो दोपहर ढाई बजे तक जारी रही। यहां आपको बता दें, अभी कुछ दिन पहले केरन सेक्टर में हुई कार्यवाही में भारतीय सेना ने 5 घुसपैठियों को मार गिराया था। इस कार्रवाई में सेना के 5 जवानों को शहादत हासिल हुई थी।
वहीं सेना से मिली जानकारी के अनुसार, पाक सेना के कई बंकर नेस्तनाबूद हो गए हैं। जो एरियल फुटेज सामने आए हैं उनसे यह साफ पता चलता है कि पाकिस्तान को इस हमले में काफी नुकसान हुआ है लेकिन यहां पर सोचने की बात यह है कि जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है। उस वक्त भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहा।

Post a Comment

0 Comments