
आज यानी 18 अप्रैल को लॉक डाउन के 25वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या है। देखिए इस खबर में…
आज यानी 18 अप्रैल को लॉक डाउन को जारी हुए 25 दिन बीत चुके हैं। इस दौरान पेट्रोल-डीजल की मांग में भारी गिरावट देखी गई है। आंकड़ों की माने तो पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 66% की कमी देखी जा रही है लेकिन क्रूड ऑयल में गिरावट के बाद भी तेल उत्पादों के दाम जस के तस बने हुए हैं।
बता दें, पिछले करीब 31 दिनों से पेट्रोल डीजल के दाम सामान्य बने हुए हैं लेकिन इस बीच पेट्रोल कंपनियों को यह उम्मीद है कि 20 अप्रैल से कई इलाकों में मिलने वाली छूट के बाद पेट्रोल और डीजल की मांग बढ़ेगी साथ ही उनका भी उत्पादन बढ़ेगा।
20 अप्रैल से खरीदें ऑनलाइन मोबाइल, टीवी और फ्रिज !, गृहमंत्रालय ने दिया स्पष्टीकरण
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण जारी लॉक डाउन से देश-विदेश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। क्रूड ऑयल का वैश्विक बाजार अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहा है। अपनी ताजा मासिक रिपोर्ट में तेल उत्पादकों द्वारा बताया गया है कि तेल मार्केट इस समय सदमे से गुजर रहा है। हर दिन के साथ तेल उत्पादों की कीमतों में कमी देखी जा रही है।
गौरतलब है कि शनिवार यानी 18 अप्रैल 2020 को दिल्ली में डीजल की कीमत 62.29 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं मुंबई में डीजल 66.21 रुपये साथ ही कोलकाता में 65.62 और चेन्नई में डीजल 65.71 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
शहर: पेट्रोल की कीमत

राज्य : पेट्रोल की कीमत

शहर: डीजल की कीमत

राज्य : डीजल की कीमत

क्रूड ऑयल 18 अप्रैल WTI 0.50 फीसद या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 19.77 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, शुक्रवार सुबह ब्रेंट ऑयल का फ्यूचर भाव 1.94 फीसद या 0.54 डॉलर की बढ़त के साथ 28.36 डॉलर पर ट्रेंड कर रहा था।

0 Comments