ऋतिक रोशन ने पिता राकेश रोशन का वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें राकेश रोशन हार्डकोर एक्साइज करते दिखाई दे रहे हैं।
कोरोना वायरस के खतरे के बीच देश लॉक डाउन की स्थिति का सामना कर रहा है। घर में रहते-रहते लोगों का खुद को फिट रखना भी चुनौती बन रहा है। इस बीच एक्टर ऋतिक रोशन अपनी सेहत का ख्याल रख रहें हैं अकेले ऋतिक ही नहीं बल्कि उनके पापा यानी डायरेक्टर राकेश रोशन भी किस तरह से खुद को लॉक डाउन में फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं इसका एक वीडियो ऋतिक ने शेयर किया है।
बता ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पिता राकेश रोशन का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में राकेश रोशन अपने शरीर को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है राकेश रोशन हॉर्डकोर को एक्सरसाइज कर रहे हैं।
वीडियो शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा, “देखिए ये मेरे पिता हैं जो कभी भी हिम्मत नहीं हारते हैं. इसी तरीके की इच्छाशक्ति हम सभी को इस समय दिखानी चाहिए. मेरे पिता इस साल 71 के हो जाएंगे, लेकिन फिर भी वो 2 घंटा रोज एक्सरसाइज करते हैं. उन्होंने पिछले साल ही कैंसर से जंग जीती है. ऐसे में वायरस को उन से डरना चाहिए, बहुत डरना चाहिए”।

ऋतिक रोशन और पिता राकेश रोशन का बॉन्ड किसी से छिपा नहीं है। ऋतिक ने कई मौकों पर लोगों को यह बताया है कि उनकी जिंदगी में पिता राकेश रोशन का काफी महत्व है। ऋतिक अपने पिता से काफी प्रेरणा लेते हैं।
यहां आपको बता दें, लॉक डाउन के दौरान ऋतिक रोशन अपने परिवार के साथ घर पर हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर मोटिवेशनल मैसेज सांझा कर रहे हैं और दूसरे कलाकारों के साथ ही बड़े स्केल पर जागरुकता अभियान चला रहे हैं। लॉक डाउन ने दौरान ऋतिक लोगों से घर पर ही रहने की अपील कर रहें है।

0 Comments