
पंजाब लोक सेवा आयोग ने 500 से ज्यादा पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार जल्दी आवेदन करें।
PPSC (पंजाब लोक सेवा आयोग) ने 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 जून 2020 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले यह तारीख 30 अप्रैल 2020 तक थी।
इन पदों पर निकली वैकेंसी के तहत आयोग, हेड मास्टर/हेड मिस्ट्रेस, प्रिंसिपल और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के 544 पदों पर इच्छुक उम्मीदवारों का चुनाव करेगा।
महत्वपूर्ण तारीखें…
24 मार्च 2020- ऑनलाइन अप्लाई के लिए शुरू होने की तारीख।
01 जून 2020- ऑनलाइन अप्लाई करने की बढ़ी हुई आखिरी तारीख।
08 जून 2020- अप्लाई के लिए फीस जमा करने की बढ़ी हुई अंतिम तारीख।

अप्लाई के लिए आधिकारिक सूचना
PPSC ( पंजाब लोक सेवा आयोग ) की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर इच्छुक उम्मीदवार इन वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे उम्मीदवारों के लिए आयोग ने आयु सीमा 18 से 37 वर्ष तक निश्चित की है।
आपको बता दें इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। जिसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया होगी। फिर चुने जाने वाले उम्मीदवारों को 15600 से 39100 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।
पदों का विवरण…
- प्रिंसिपल – 158
- हेड मास्टर/ हेड मिस्ट्रेस – 311
- ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी – 75
इन तीनों पदों के लिए अलग-अलग पात्रता निर्धारित किए गए हैं। इसकी जानकारी आप नीचे दिए गए लिंक से प्राप्त कर सकते हैं।
- प्रिंसिपल पद से जुड़ी वेकैंसी के नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें ।
- हेड मास्टर/ हेड मिस्ट्रेस पद पर जुड़ी वेकैंसी के नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें ।
- ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी से जुड़ी वेकैंसी के नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें ।

0 Comments