कोरोना के बीच अपने पालतू जानवर छोड़ रहे लोगों को सोनाक्षी ने लगाई लताड़

Sonakshi Sinha

दुनिया में फैलेकोरोना वायरस के बीच अपने पालतू जानवर छोड़ रहे लोगों पर बड़की Sonakshi Sinha सोनाक्षी सिन्हा।

दुनिया पर कहर बरसा रहे कोरोना को लेकर हर कोई खौफ में है। इस बीच कई अफवाहें उड़ रही है कि जानवरों से कोरोना फैल रहा है। ऐसे में कई लोगों ने अपने पालतू जानवर तक सड़क पर छोड़ दिए हैं जिसे लेकर अभी हाल ही में एक्ट्रेस सोनम कपूर ने लोगों को समझाया था कि वह ऐसा ना करें। वहीं अब सोनम के बाद एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इसी मुद्दे पर अपनी राय ट्विटर पर रखी है।
Sonakshi Sinha सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट कर कहा, “मैं कुछ समय से कहानियां सुन रही हूं कि लोग अपने कुत्तों को बाहर छोड़ दे रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वायरस इन जानवरों की वजह से फैल रहा है. मेरे पास आप लोगों के लिए एक खबर है- आप बेवकूफ हैं और आपको सिर्फ अपना अज्ञान और बेदर्दी को छोड़ने की जरुरत है”। बता दें, सोनाक्षी के इस ट्वीट पर लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Hearing stories about people abandoning their dogs because they think the virus spreads through them. I have news for you - you are idiots and the only things you should abandon are your ignorance and inhumanity!

View image on Twitter

599 people are talking about this

आपको बता दें, लॉक डाउन के चलते पूरा बॉलीवुड अभी घर पर है और वायरस के पूरी तरह खत्म होने की उम्मीद कर रहा है। इस बीच सोनाक्षी का कहना है वो लॉक डाउन के खत्म होने के बाद समुद्र में गोते लगाना चाहती हैं। आपको बता दें, सोनाक्षी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.9 करोड़ फॉलोवर्स है, जिसका जश्न मनाते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने समंदर में डाइव लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। यह वीडियो उनके फैंस के बीच काफी वायरल भी हुआ था।
बता दें कि बॉलीवुड के अन्य सितारों की तरह हीसोनाक्षी सिन्हा भी अपने घर पर ही समय बिता रही हैं और कोरोना वायरस संकट के खत्म होने की उम्मीद कर रही हैं. उनका ये भी कहना है कि ये सब खत्म होने के बाद वे सबसे पहले समुद्र में गोते लगाना चाहती हैं. सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर 1.9 करोड़ फॉलोवर्स होने का जश्न मनाते हुए अपनी इच्छा के बारे में बताया था और एक वीडियो शेयर किया जिसमें सोनाक्षी समंदर में डाइव लगाती हुई नजर आईं थीं. सोनाक्षी सिन्हा का ये वीडियो फैंस के बीच काफी वायरल भी हुआ था.

Post a Comment

0 Comments