
सोनम अक्सर अपने फैंस के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
ऐक्ट्रेस सोनम कपूर अभी हाल ही में लंदन से वापस आई हैं। जिसके बाद वो अपने पति के साथ दिल्ली में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। इस लॉक डाउन में जहां एक तरफ सोनम कपूर पति आंनद के साथ इंजॉय कर रही है तो वहीं दूसरी ओर फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस घर में ही वर्कआउट भी कर रही हैं। इस बीच उनका एक वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में सोनम प्रशंसकों से उनका हालचाल लेती नजर आ रही हैं। इससे पहले सोनम ने एक और वीडियो शेयर किया था जिसमें वह ‘वर्किंग आउट’ कहती नजर आ रही थी।
बता दें कि सोनम कपूर सोशल मीडिया पर अपनी दिनचर्या अपनी फ्रेंड के साथ शेयर कर रही है। इससे पहले सोनम कपूर ने पति आनंद अहूजा के लिए पैनकेक्स और टेस्टी डिशेज बनाने से लेकर एक्सरसाइज करने तक के एक्सपीरिएंस अपने फैंस के साथ शेयर किए थे।
हाल ही में सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी किया था जिसमें उन्होंने यह बताया था कि वह डिजनी प्लस पर आने वाले स्टार वॉर्स के शो The Mandalorian को देखने के लिए काफी उत्सुक है।

0 Comments