बनाना है इम्यून सिस्टम मजबूत, तो करें इस पत्ते का इस्तेमाल

giloy juice

कोरोना से लड़ने के लिए सिस्टम मजबूत होना जरूरी है ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे पत्ते के बारे में जिससे आपका इम्यून सुधारेगा।

ऐसी बहुत सी खबरें आपने पढ़ी होंगी जिनमें इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कई तरीके बताए गए होंगे। लेकिन आज जिस चमत्कारी पत्ते के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसके जूस का इस्तेमाल आपके इम्यून सिस्टम को न सिर्फ बिल्कुल स्वस्थ बना देगा बल्कि कई तरह की बीमारियों से भी आपकी रक्षा करेगा।
जिस पत्ते की हम बात कर रहें हैं वो है गिलोय। दरसअल गिलोय एक ऐसा पौधा है जो कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके पत्तों को छानकर बनाए गए जूस के इस्तेमाल से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है साथ ही शरीर को नुकसान करने बैक्टीरिया और इंफेक्शन फिर भी आप सुरक्षित रहते हैं।

क्या आप भी करते हैं दालचीनी का इस्तेमाल, तो जान लें…

क्यों इतना खास है गिलोय का पत्ता?
बता दें, गिलोय की पत्तियों में प्रोटीन, फास्फोरस, कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है इसके अलावा इसके तनों में स्टार्स की मात्रा भी काफी अच्छी मात्रा में पाई जाती है।
गिलोय का प्रयोग कई तरह की बीमारियों में भी किया जाता है। यह एक बेहतरीन पावर ड्रिंक है इससे इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है जिसकी वजह से कई तरह की बीमारियों से शरीर को सुरक्षा मिलती है।
ये 5 रोगों से मिलेगा छुटकारा
1. एनीमिया से ग्रसित लोगों के लिए गिलोय के पत्ते काफी फायदेमंद होते हैं। गिलोय शरीर से खून की कमी दूर करने में सहायक है। इसे घी और शहद के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से खून की कमी की समस्या दूर होती है।
2. एनीमिया के साथ ही पीलिया के मरीजों के लिए भी गिलोय काफी फायदेमंद है। कुछ लोग इसे चूर्ण के रूप में तो, कुछ लोग इसकी पत्तियों को पानी में उबालकर इस्तेमाल करते हैं। अगर आप चाहे तो गिलोय की पत्तियों को पीसकर शहद के साथ मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। यह पीलिया में फायदेमंद है, इससे मरीज जल्दी स्वस्थ होता है।
3. बहुत से लोगों को पैरों में जलन और हथेलियों में गर्मी की समस्या रहती है। ऐसे लोगों को गिलोय काफी फायदा पहुंचाता है। गिलोय की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर उसे सुबह शाम पैरों पर और हथेलियों पर लगाएं। आप चाहे तो गिलोय की पत्तियों का काढ़ा भी बनाकर पी सकते हैं जो काफी फायदेमंद है।
4. पेट से जुड़ी समस्याओं में भी गिलोय काफी फायदेमंद है। इससे कब्ज और गैस की समस्या नहीं होती। पाचन क्रिया भी पहले से दुरुस्त हो जाती है।
5. बुखार को दूर करने के लिए भी गिलोय का इस्तेमाल किया जाता है अगर आपको बहुत दिनों से बुखार है और तापमान कम नहीं हो रहा तो गिलोय की पत्तियों का काढ़ा पीना ऐसे में फायदा पहुंचाता है हालांकि गिलोय पूरी तरह से सुरक्षित है लेकिन एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Post a Comment

0 Comments