केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया इस दिन से शुरू होगी हवाई सेवाएं

air india

देश में जारी लॉक डाउन के बाद से बंद हवाई सेवाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी दी है। पुरी ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

कई विमानन कंपनियों द्वारा 4 मई के आगे की फ्लाइट टिकट की बुकिंग शुरू करने के बीच एक बार फिर नागरिक उड्डयन मंत्री ने इस बात को साफ कर दिया है कि अभी तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई परिचालन को खोलने के निर्णय को लेकर किसी तरह का विचार नहीं किया गया है। यानी भारत में अभी फिलहाल कोई भी फ्लाइट शुरू नहीं होने वाली। यह बात खुद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कही है।
हरदीप सिंह पुरी ने अपनी ट्वीट में लिखा की नागरिक उड्डयन मंत्रालय यह साफ करता है कि अभी तक घरेलू या अंतरराष्ट्रीय परिचालन खोलने के लिए कोई फैसला नहीं लिया गया है। अपने ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा की एयरलाइंस को सलाह दी जाती है कि वह सरकार द्वारा इस संबंध में निर्णय लेने के बाद ही अपनी बुकिंग सुविधाएं खोलें।
आपको बता दें की कुछ एयरलाइंस कंपनियां लॉक डाउन के बाद के समय टिकट की बुकिंग कर रही थी। यही नहीं शनिवार से सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया इंडिया ने भी 4 मई से घरेलू उड़ानों की और 1 जून से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग करना शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि अप्रैल के शुरुआती दिनों में जब लॉक डाउन खत्म होने में कुछ दिन बचे थे। ऐसे में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि एक बार जब हमें यह भरोसा हो कि देश में फैले कोरोनावायरस पर नियंत्रण कर लिया गया है। तब भारत में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल पैसेंजर उड़ानों पर से लगा प्रतिबंध हटा दिया जाएगा। इसका अगर अभी सीधा अर्थ निकाला जाए तो इन सेवाओं को शुरू होने में वक्त लगेगा।
पुरी ने उस वक्त ट्वीट कर लिखा था, “देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं, इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है. मैं मुश्किल की इस घड़ी में उनके सहयोग और मदद के लिए धन्यवाद देता हूं.”

Post a Comment

0 Comments