लॉकडाउन के बीच इस यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

delhi university requirement

देश में जारी लॉकडाउन के बीच इस University में वैकेंसी निकली है। मौका हाथ से ना निकल जाए इसके लिए जल्दी करें आवेदन।

Delhi University ( दिल्ली यूनिवर्सिटी ) ने कई पदों पर वैकेंसी निकली है। ये भर्ती यूनिवर्सिटी के केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के लिए निकली है। इस वैकेंसी के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 मई 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन गेस्ट फैकल्टी के तौर पर किया जाएगा। इस वैकेंसी के तहत 28 पदों पर गेस्ट फैकेल्टी का चुनाव किया जाएगा।
आपको बता दें इन पदों के लिए 21 अप्रैल 2020 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 15 मई, 2020 तक चलेगी। इस भर्ती के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के नियमानुसार आयु सीमा रखी गई है।
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वेकैंसी के लिए इच्छुक उम्मीद्वार को 12वीं के बाद के एजुकेशन से जुड़े सभी दस्तावेजों की प्रति यानी कॉपी को शेल्फ अटेस्ट करके अधिसूचना में दिए गए पते पर आवेदन पत्र के साथ जमा करना होगा। याचिका कर्ता चाहें तो इसे खुद जाकर जमा कर सकते हैं या फिर पोस्ट से भी भेज सकते हैं।
DU
नोटिफिकेशन के अनुसार, अप्लाई कर रहे आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन और पीएचडी लेवल पर मार्क्स में 5 फीसदी की छूट मिल सकती है। यहां ध्यान रखें कि उम्मीदवार का एप्लिकेशन फॉर्म आवेदन पत्र में गलत जानकारी के पाए जाने पर रद्द कर दिया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

Post a Comment

0 Comments