घरेलू हिंसा: महिलाओं की सुरक्षा के लिए ओडिशा में जारी हुआ व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर

Domestic Violence

देश में जारी लॉक डाउन के बीच ओडिशा में घरेलू हिंसा के मामले बढ़ता देख राज्य महिला आयोग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर।

देश में जारी लॉक डाउन के कारण हर कोई अपने घरों में है और लॉक डाउन खुलने का इंतजार कर रहा है। ऐसे कोई जगहों से घरेलू हिंसा की खबर सामने आ रही है। ओडिशा में भी इस तरह के कई मामले सामने आ रहे थे। जिसके बाद अब (OSCW) राज्य महिला आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए महिलाओं को सुरक्षा देने और उनके खिलाफ बढ़ते अपराध को रोकने के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर (8763543013) जारी किया है।
राज्य में किसी महिला को न हो परेशानी- सीएम पठनायक
इस मामले को लेकर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि राज्य में किसी भी महिला को परेशानी नहीं होनी चाहिए। सीएम पटनायक ने राज्य पुलिस की डीसीपी से घरेलू हिंसा के मामलों में कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। जिसके बाद डीसीपी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि अब महिलाओं को न्याय के लिए थाने के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मुरादाबाद हमले के बाद एक्शन में सीएम योगी, उपद्रवियों से नुकसान की कराई जाएगी…

इसके बाद अब वह पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

आपको बता दें, लॉक डाउन के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग को मिलने वाली महिलाओं की शिकायतें बढ़कर दोगुनी हो गई है। जिसके बाद राज्य महिला आयोग ने कदम बढ़ाते हुए महिलाओं की मदद के लिए WhatsApp व्हाट्सएप नंबर (7217735372) जारी किया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने खुद इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है।

Post a Comment

0 Comments