आप भी चाहते हैं कम कीमत में ज्यादा फायदा, तो ये हैं Airtel, Vodafone और Jio के सबसे सस्ते प्लान, केवल 19 रुपये से शुरू

airtel-vodafone-idea-special-offer

आज हम ऐसे ग्राहकों के लिए एयरटेल, वोडाफोन और जियो से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो सस्ते प्लान में ज्यादा फायदा उठाना चाहते हैं।

Airtel (एयरटेल), Vodafone (वोडाफोन) और Jio (जियो) जैसी टेलीकॉम कंपनियां लॉक डाउन के दौरान अपने यूजर्स के लिए नए-नए ऑफर्स निकाल रही है। अभी कुछ समय पहले आइडिया वोडा और एयरटेल ने अपने ग्राहकों की वैलिडिटी को बढ़ाया था। जिसके बाद उन्हें इनकमिंग कॉल की सुविधा 3 मई तक मिलती रहेगी। कुछ ग्राहक ऐसे होते हैं जो 1 साल तक का प्लान लेते हैं लेकिन कई ग्राहक ऐसे भी हैं जो सस्ते रिचार्ज प्लान चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको एयरटेल, जिओ और आइडिया के सबसे सस्ते प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप कम पैसे में अधिक फायदा जैसे कालिंग के साथ डेटा की सुविधा उठा सकते हैं।
Vodafone- 19 रुपये वाला प्लान
Vodafone 19rs Plan
19 रुपए वाला रिचार्ज प्लान वोडाफोन का सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। ग्राहकों को 200 एमबी डाटा भी मिलता है इतना ही नहीं ग्राहक zee5 और वोडाफोन प्ले एप्स का भी मजा ले सकते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 2 दिन की होती है।
Airtel- 19 रुपये वाला प्लान
Airtel 19rs Plan
एयरटेल भी वोडाफोन की तरह 19 रुपए वाला प्लान ग्राहकों को देती है। इसकी वैलिडिटी भी 2 दिन की है। इस प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही 200 एमबी डाटा भी मिलता है।
Reliance Jio- 129 रुपये वाला प्लान
JIO 129 Rs Plan
रिलायंस जियो का 129 रुपए का प्लान जिओ का सबसे छोटा प्लान है। जो यूजर्स के लिए 28 दिन के लिए है। इसमें 2GB डाटा मिलता है। जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। वहीं दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 नॉन-जियो मिनट्स की सुविधा ग्राहकों को दी जाती है।

Post a Comment

0 Comments