
E-Commerce ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने Alexa पर एक नया फीचर जोड़ दिया है। जिसके बाद अब आप फ्री में कहानियां सुन सकते हैं।
देश में जारी लॉक डाउन के कारण हर कोई अपने घरों में है। ऐसे में हर कंपनियां अपने अपने ऐप्स में कुछ ना कुछ नए फीचर्स जोड़ रही है। इसी के मद्देनजर दुनिया की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों में शुमार Amazon (अमेजन) ने अपने एलेक्सा होम डिवाइस में नया फीचर जोड़ दिया है। बता दें, अब एलेक्सा यूजर्स इसमें Harry Potter (हैरी पॉटर) की ऑडियो बुक्स को मुफ्त में एक्सेस कर पाएंगे।
भारत में जल्द Redmi Band होगा लॉन्च!
दरसअल, कंपनी ने देश में जारी लॉक डाउन के दौरान लोगों और बच्चों को मनोरंजन करने के लि Alexa (एलेक्सा) में इस फीचर को रोल आउट किया है।
आपको बता दें, Amazon (अमेज़न) ने Pottermore (पॉटरमोर) पब्लिशिंग के साथ साझेदारी में अपने यूजर्स के लिए इस ऑडियो पुस्तक को रोल आउट किया है। हालांकि ये सुविधा यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के यूजर्स के लिए फ्री में मुहैया कराई जा रही है। साथ ही डेनमार्क, जापान, फ्रांस के यूजर्स भी इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।
लॉकडाउन: दो नए फीचर्स से लैस होगा WhatsApp, होंगे फायदेमंद

गौरतलब है कि अमेज़न के स्मार्ट डिवाइस Alexa के यूजर्स घर पर इस नई सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।याद हो कि पिछले दिनों Amazon Alexa Artificial Intelligence उपकरण को स्मार्ट बनाते हुए भारत में, हिंदी और अंग्रेजी के अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को भी शामिल करने जा रहा है। जिससे कि यूजर्स अपने अमेज़न एलेक्सा (Amazon Alexa) होम स्मार्ट उपकरणों का अपनी स्थानीय भाषा में इस्तेमाल कर सकें।

0 Comments