Mobile Phone या Device को साफ करते समय इन बातों का रखें ख्याल

Cleaning Device

मोबाइल फोन या फिर किसी अन्य डिवाइस को साफ करते समय कई बातों का ख्याल रखना चाहिए। जिनसे उनके खराब होने की संभावना कम हो जाती है।

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डॉक्टरों और विशेषज्ञों द्वारा बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोने और आसपास चीजों को सैनिटाइजर रखने की अपील की जा रही है। देश में लॉक डाउन जारी है तो लोग अपना ज्यादातर समय मोबाइल फोन पर ही बिता रहें हैं। ऐसे में मोबाइल फोन को भी सेनीटाइज करना बेहद जरूरी हो गया है लेकिन मोबाइल को सनराइज करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिससे आपका फोन और आप सुरक्षित रहें। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है वह बातें..
  • स्मार्टफोन से सारी केबल हटा दें
अपने स्मार्टफोन या किसी गैजेट को साफ करने से पहले उसमें लगी बैटरी और केबल को हटा लेना चाहिए। नहीं तो इससे डिवाइस में ब्लास्ट होने का खतरा रहता है।
  • हेडफोन जैक जैसी जगह पर सीधा स्प्रे न करें
अपने मोबाइल को सैनिटाइज करते समय इस बात का ध्यान रखें की स्प्रे हेडफोन के जैक जैसी खुली जगह पर न करें। इससे आपका फोन खराब हो सकता है।
  • कीटाणुनाशक पोंछे का करें इस्तेमाल
मोबाइल फोन को साफ करने के लिए कीटाणुनाशक पोंछे का ही इस्तेमाल करें जिसमें कम से कम 70% आइसोप्रोपिल अल्कोहल हो।
  • लेंस क्लिनर है सुरक्षित
मोबाइल फोन की डिस्प्ले को पोछने के लिए लेंस क्लीनर जैसे मुलायम कपड़े की चीजें फायदेमंद है।
  • सूखने के बाद करें ऑन
डिवाइस को सैनिटाइज करने के बाद बिना सुखाए अगर आप इसे इस्तेमाल करते हैं तो इसमें आग लगने का खतरा बढ़ जाता है साथ ही फोन में ब्लास्ट भी हो सकता है। तो हमेशा स्मार्टफोन को सैनिटाइज करने के बाद जब वह पूरी तरह सूख जाए तभी ऑन करें।

Post a Comment

0 Comments