
देश में जारी लॉक डाउन के बीच WhatsApp का तेजी से इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में हम आपके लिए WhatsApp से जुड़ी एक खास जानकारी लेकर आए हैं।
कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉक डाउन के कारण हर कोई अपने दोस्तों, सगे संबंधियों से वीडियो कॉलिंग के जरिए बातें कर रहा है, उनका हालचाल जा रहा है। ऐसे में सोशल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। व्हाट्सएप का इस्तेमाल लोग मैसेज ही नहीं बल्कि वीडियो कॉल के लिए भी जोरो से कर रहे हैं। ऐसे में व्हाट्सएप ने भी अपने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वीडियो कॉल में बदलाव कर ग्राहकों को 8 यूजर्स के ग्रुप में वीडियो कॉल करने की सुविधा देखें दी थी। वहीं आज हम आपको व्हाट्सएप से जुड़ी एक ऐसी खास जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके लिए कहीं न कहीं जरूरी जरूर है।
कई बार व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग के दौरान कुछ चीजों को रिकॉर्ड करना जरूरी होता है लेकिन लोगों के पास वीडियो कॉलिंग को रिकॉर्ड करने के लिए जानकारी नहीं है ऐसे में वह इन चीजों को रिकॉर्ड करने से मिस कर जाते हैं। आज हम अपनी इस खबर में आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप आसानी से व्हाट्सएप की वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर पाएंगे। तो आइए जानते हैं इस तरीके के बारे में….
ऐसे करें व्हाट्सएप की वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग
दरअसल, Android (एंड्रॉयड) और iOS (आईओएस) प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा फीचर मौजूद है, जिसके जरिए व्हाट्सएप वीडियो कॉल को आसानी से capture (रिकॉर्ड) किया जा सकता है। बता दें, इस फीचर का नाम स्क्रीन रिकॉर्डिंग है। इसके लिए आपको बस एक बार इस फीचर को एक्टिवेट करना होगा। जिसके बाद आप बिना किसी दिक्कत के वीडियो कॉल को आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं। तो चलिए बताते हैं कैसे करते हैं वीडियो कॉल रिकॉर्ड….
Android यूजर्स ऐसे करें रिकॉर्ड
- अगर आपके फोन में Screen Recording (स्क्रीन रिकॉर्डिंग) का फीचर मौजूद नहीं है तो आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर DU Recorder (डीयू रिकॉर्ड) ऐप डाउनलोड करना होगा।
- जैसे ही आप अपने मोबाइल में इस ऐप को खोलेंगे तो आपके सामने कुछ जरूरी परमिशन का ऑप्शन नजर आएगा। इस पर आपको क्लिक करना होगा। जिसके बाद आप आसानी से वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर सकेंगे।
IOS यूजर्स ऐसे करें रिकॉर्ड
- iOS User (आईओएस यूजर्स) वीडियो कॉलिंग को रिकॉर्ड करने के लिए नीचे की तरफ से स्वाइप अप करें, इसके बाद आपके सामने कंट्रोल पैनल खुल जाएगा।
- यहां आपको Screen Recording (स्क्रीन रिकॉर्डिंग) का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
- यह करने के बाद आप WhatsApp Video Call को Record कर सकेंगे।

0 Comments